शराब कारोबारी रिंकू भाटिया के घर धार पुलिस की दबिश,10 हजार का इनाम घोषित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

धार जिले के कुक्षी मैं आईएएस अधिकारी पर हमले के मामले में शराब माफिया रिंकू भाटिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है वहीं आरोपी के ऊपर 10 हजार का इनाम भी घोषित है देर रात पुलिस आरोपी की तलाश में और पहुंची थी लेकिन पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

देर रात कुक्षी थाना पुलिस ने आरोपी शराब माफिया रिंकू भाटिया की तलाश में उसके घर पर दबिश दी थी बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने घर का एक-एक कोना छान मारा लेकिन रिंकू भाटिया पुलिस के हाथ नहीं लगा बता दे कि धार के कुक्षी में शराब वाहन रोकने पर आईएएस अधिकारी के ऊपर हमले के बाद पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था तब से आरोपी फरार चल रहा है उसकी तलाश में कई ठिकानों पर छापे मार कर रही थी जहां कनाडिया स्थित उसके घर की पुलिस पहुंची थी लेकिन रिंकू भाटिया घर से फरार हो चुका था फरार आरोपी के खिलाफ धार एसपी ने ₹10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है वही सरगर्मी से आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Exit mobile version