इंदौर में लगातार इको कार से साइलेंसर चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है ऐसा ही एक मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया जहां से फिर एक इको कार से साइलेंसर चोरी हो गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के भोरासला के रहने वाले फ़रियादी ने थाने पहुच कर शिकायत दर्ज कराई की उन्होंने अपनी इको कार घर के नजदीकी रिद्धि सिद्धि शोरूम के बाहर खड़ी की थी जिस्म से कोई अज्ञात चोर द्वारा उसमें से साइलेंसर चोरी करके ले गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
