वार्ड क्र 6 में तीन उद्यानों का लोकार्पण पूर्व महापौर प. श्रीवल्लभ शर्मा स्मृति उद्यान का लोकार्पण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विकास की और निरंतर बढ़ते कदमों के साथ वार्ड क्र 6 में  3 उद्यानों का लोकार्पण तिरुपति नगर (छोटा बगीचा) एवं रामचंद्र नगर एक्स के बगीचे का लोकार्पण समारोह, तिरुपति नगर मेन उद्यान का नामकरण समारोह सम्मानीय अतिथियों, स्थानीय रहवासियों व वरिष्ठ नेताओं के द्वारा किया गया। पूर्व पार्षद दीपक जैन टीनू ने बताया कि वार्ड क्र 6 के 8 उद्यानों को पूर्व में विकसित किया जा चुका है। शेष  2 उद्यानों का लोकार्पण एवं 1 उद्यान का नाम वरिष्ठ नेता, पूर्व महापौर पंडित श्री वल्लभ शर्मा स्मृति उद्यान के नाम से लोकार्पित किया गया ।

पार्षद दीपक जैन टीनू ने बताया कि रविवार को सांसद श्री शंकर लालवानी, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गिरधर गोपाल नागर एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। सभी उद्यानों को पूर्ण रूप से विकसित करने के साथ ही आमजन के लिए सर्व सुविधा युक्त बनाया गया है।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने पंडित श्री वल्लभ शर्मा जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके संघर्षों और कार्यो स्मरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता निरंजन सिंह चौहान मनोज काला जयदीप जैन, दीपक श्रीवल्लभ शर्मा, मुकेश खाटवा, भूपेंद्र पोद्दार दीपक चौहान सोनू चौहान शिवनारायण शर्मा गजेंद्र राठौर सतीश कौशल रामभरोसे यादव रमाकांत शर्मा मलय दीक्षित दीपक बागवान ,अंकित रावल ,ललित निर्माण ,गणपत कसेरा, सावन वर्मा ,पूर्व पार्षद राजेश चौहान, चंदगीराम यादव ,नितिन मालू ,अरुण जाट ,गोविंद गौतम, विनोद जैन, बबलू चौहान, सुनीता जयपाल, कविता यादव, संगीता शर्मा, शम्मी सोनी, मनोज जैन, सहित बड़ी संख्या में रहवासीगण, गणमान्य जन, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Exit mobile version