राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद अल्प प्रवास पर इंदौर आए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी विदाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर 29 मई 2022
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात सपत्नीक अल्प प्रवास पर इंदौर आए। देवी अहिल्या विमानतल इंदौर में राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, श्रीमती साधना सिंह, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, विधायकगण सर्वश्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेन्द्र हार्डिया और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति जी को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया।
विमानतल पर कुछ समय रुकने के पश्चात राष्ट्रपति जी नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके मध्यप्रदेश की यात्रा की समाप्ति पर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Exit mobile version