हाल ही में नगर निगम द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट से साफ हुआ है कि नगर निगम 500 एमएलडी पानी शहर को सप्लाई कर रहा है साथ ही शहर में विभिन्न कारणों से करीब 144 एमएलडी पानी बर्बाद भी हो रहा है बावजूद इसके जल विशेषज्ञ शहर में नर्मदा का चौथा चरण लाए जाने की बात कर रहे हैं,,
वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि शहर में पानी के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है निगम का दावा है कि नगर निगम 5 एमएलडी पानी सप्लाई कर रहा है वहीं विभिन्न कारणों से शहर भर में कुल 144 एमएलडी पानी बर्बाद भी हो रहा है दिवेदी ने सवाल उठाया कि पानी के प्रबंधन को रोकने के बजाय नर्मदा के चौथे चरण को लाने की बात की जा रही है जिसकी कोई आवश्यकता ही नहीं है साथी द्विवेदी ने निजी बोरिंग प्राइवेट टैंकर पानी की कालाबाजारी सहित जल को प्रबंधन के आंकड़े रखकर अधिकारियों से जवाब तलब किया है,,,
