कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में एक बुजुर्ग पहुंचे जिन्होंने अपने वकील बेटे पर संपत्ति बेचने का आरोप लगाया, वही अन्य संपत्ति पर भी उसकी नजर होने की शिकायत की। मामले में अधिकारी ने हुजूर को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
माता पता अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर काबिल बनाते हैं ताकि वह बुढ़ापे में उनका सहारा बन सके, लेकिन 93 वर्षीय बुजुर्ग बसंतीलाल के लिए उनका वकील पुत्र मुसीबत बन गया है। वकील पुत्र अशोक ने बसंतीलाल की संपत्ति बेचना प्रारंभ कर दिया है अब शेष बची संपत्ति पर भी उसकी नजर है इसी की शिकायत लेकर बसंतीलाल मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे अपने पोते के साथ आए बसंती लाल ने पुत्र अशोक की करतूत से अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
