कलेक्टोरेट में हुई जनसुनवाई में एक आवेदक पहुंचे जिन्होंने नगर निगम पर उनकी निजी भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
दरअसल मंगलवार को कलेक्टोरेट में हुई जनसुनवाई में आवेदक सुशील कुमार जैन निवासी 10 ग्रामीण कॉलोनी पहुंचे जिन्होंने एडीएम राजेश राठौर से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी 10 ग्रामीण कॉलोनी स्थित जमीन पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण कर गोडाउन बना लिया गया है मामला कोर्ट में है जहां पर भी नगर निगम उक्त जमीन के दस्तावेज नहीं दिखा पाया अपनी निजी भूमि को पाने के लिए पिछले 15 सालों से वह संघर्ष कर रहे हैं
