लसूडिया थाना प्रभारी के खिलाफ कुशवाहा समाज के लोग जनसुनवाई मे शिकायत लेकर पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में आज कई लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे जिसमें कुशवाहा समाज के लोग लसूडिया थाना प्रभारी के खिलाफ भी शिकायत करने पहुंचे समाज जनों का आरोप है कि इनके समाज बंधु पर गलत तरीके से कार्रवाई कर उसे जेल पहुंचा दिया।

दरअसल तस्वीरों में नजर आ रहे या लोग कुशवाहा समाज के लोग हैं इनका आरोप है कि लसूड़िया थाना प्रभारी के द्वारा इनके समाज के नरेंद्र कुशवाह व एक अन्य शुभम पर जबरन झूठी अवैध शराब की कार्रवाई कर उन्हें जेल पहुंचा दिया गया बिना कोई सबूत के बिना कोई जांच किए उन्हें जबरन बीच चौराहे से उठाया गया और थाने ले जाकर उन पर अवैध शराब ट्रक उन पर कार्रवाई कर दी गई इसी की शिकायत को लेकर आज कुशवाहा समाज के लोग कमिश्नर ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी शिकायत की है बरहाल समाज जनों के मुताबिक कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें पुलिस कर्मी नरेंद्र और शुभम को थाने की गाड़ी में बिठाते हुए दिखाई दिख रहे हैं फिलहाल न्याय की आस लिए यह लोग जनसुनवाई में पहुंचे हैं।

Exit mobile version