स्वच्छता मैं नंबर 1 के साथ यातायात में भी इंदौर को बनाना है नंबर 1
इंदौर l आज दिनांक को पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री महेश चंद जैन ने सभी अधिकारियों और “क्यूआरटी-टीमो” को निर्देश दिए कि जिन चौराहों पर आरएलवीडी के कैमरे नहीं लगे हैं, वहां यातायात प्रबंधन के कार्य के साथ-साथ रेड सिग्नल का उल्लंघन करने वाले, मॉडिफाई साइलेंसर, अमानक नम्बर प्लेट के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।
आज दिनांक को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार पाटीदार (यातायात प्रबंधन क्षेत्र-1), सहायक पुलिस आयुक्त श्री बसंत कुमार कौल, “क्यूआरटी-टीम 4” के प्रभारी चंद्रेश मरावी व “क्यूआरटी टीम-6” के प्रभारी सूबेदार अमित कुमार यादव व टीम के द्वारा रोबोट चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य किया गया
यातायात प्रबंधन के साथ साथ रेड सिग्नल में वाहनों को स्टॉप लाइन का पालन करवाया, जिन वाहनों चालकों द्वारा रेड सिग्नल का उल्लंघन, वाहन पर क्षमता से अधिक सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन, अमानक नंबर प्लेट पर प्रभावी कार्यवाही की गई।
शाम के समय एलआईजी चौराहा पर भी इसी तरह की कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों का पालन भी करवाया गया, व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही भी की गई, और 100 वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही कर समन शुल्क वसूला गया एवं कई वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी गई।
कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमों का पालन कर, सावधानी से वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
