राष्ट्रीय कवि श्री सत्यनारायण जी सत्तन (गुरु जी) को मध्य प्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय “कवि प्रदीप सम्मान” मिलने पर सर्व ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा गुरु जी का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्री गुरु जी का शाल, श्री फल, मलावी पगड़ी एव खजराना गणेशजी के चित्र के साथ प्रतीक चिन्ह दे के सम्मानित किया गया संगठन के अध्यक्ष श्री आनंद पुरोहित सहित विप्र संघटन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राधे श्याम शर्मा गुरु जी ठंडाई, आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, खजराना गणेश के श्रीं अशोक भट्ट, प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश पांडे, परशुराम सेना के श्रीं अनूप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण संघठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे….
