टेक्नोलॉजी के साथ-साथ लोग साइबर फ्रॉड के शिकार लालच और अज्ञानता के कारण अक्सर हो जाते हैं लेकिन पढ़े-लिखे लोग भी ऐसी कई एप्लीकेशंस के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी इन ठगों के खातों में डाल देते हैं ऐसे में अपनी जमा पूंजी के लिए 24 घंटे के भीतर क्राइम ब्रांच को शिकायत कर ऐसी वारदात से बचा जा सकता है ऐसे में एक डॉक्टर को दुबई में जॉब दिलाने के नाम पर उससे रुपए दिए गए थे लेकिन समय रहते पुलिस को मिली जानकारी के बाद उस खाते को सील कराकर डॉक्टर की जमा पूंजी राशि वापस दिलवाई थी।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को डॉक्टर द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक एप्लीकेशन पर उन्होंने संपर्क हुआ था अप्लीकेशन के माध्यम से डॉक्टर ने उनके खातों में रुपए ट्रांसफर किए थे लेकिन जब उन्हें पता चला कि एप्लीकेशन फ्रॉड है और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तत्काल इसकी शिकायत संबंधित क्राइम ब्रांच पुलिस को दी गई पुलिस ने अत्याधुनिक संसाधनों के साथ-साथ उस बैंक खाते में ट्रांसफर को ब्लॉक कराया गया डॉक्टर धोखाधड़ी का शिकार होते होते बचाया जा सका हालांकि पूरी राशि डॉक्टर के खाते में वापस डलवा दी गई है लेकिन जनता से क्राइम ब्रांच ने अपील की है कि ऐसे किसी भी एप्लीकेशन पर भरोसा ना करें साथ ही अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ठगी हुई है तो 24 घंटे के भीतर क्राइम ब्रांच में इसकी जानकारी दें ताकि आपको इस तरीके शिकार होने से बचाया जा सकता है उस खातों को ब्लॉक कर आपके रुपए वापस दिलाया जा सकते हैं क्योंकि अक्सर साइबर फ्रॉड में हजारों किलोमीटर दूर बैठा शातिर ठग आपको अपने ठगी का शिकार बनाता है ऐसे में आप को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है।
