रावजी बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक व्यक्ति शराब का आदी था जिसके चलते उसने नशे में यह कदम उठाया फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।

मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है क्षेत्र का रहने वाला जितेंद्र वर्मा नामक व्यक्ति ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजन के मुताबिक जितेंद्र शराब का आदी था और जब परिजन रक्षाबंधन का पर्व मनाने अपने परिजन के घर गए थे उसी दौरान जितेंद्र ने यह कदम उठाया मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है वहीं पूरे मामले की जांच भी कर रही है।

Exit mobile version