भवर कुआं थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की छत से गिरने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक छत से गिरने से मौत हो गई देर रात में ही युवक ने अपना बर्थडे मनाया था फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।

मामला इंदौर के भंवर कुवा थाना क्षेत्र का है यहां का रहने वाला आशीष नामक युवक अपने दोस्तों के साथ देर रात में बर्थडे मना रहा था वही सभी के घर चले जाने के बाद देर रात को दोबारा पानी पीने के लिए उठा था परिजन के मुताबिक वह खिड़की से झांक रहा था उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा जिसमें उसकी मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है संभवत आशीष नशे की हालत में रहा होगा।

Exit mobile version