रावजी बाजार थाना क्षेत्र में महिला की जहरीली वस्तु खाने से हुई मौत पुलिस जुटी जांच में।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में फिर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात की जांच पुलिस कर रही है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए My हॉस्पिटल पहुंचाया है।

जहरखुरानी का यह मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के महल कचहरी का है जहाँ मंगलवार को महिला रजनी ने अज्ञात कारणों के चलते घर मे जहरीला पदार्थ खा लिया परिजन को इस बात की जानकारी तब लगी जब घर में उसकी तबीयत खराब होने लगी परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया एम वाय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर भी रखा जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, बुधवार दोपहर थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर के अनुसार महिला शादीशुदा थी महिला ने यह कदम उठाया अभी परिजन के बयान नहीं हो पाए हैं फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा रही है मृतिका के पास किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है,मामले पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version