इंदौर नगर पालिका ने एक बार फिर तोड़फोड़ मचा दी…निगम की टीम ने तीर्थ मार्ग से मकान और बाउंड्रीवॉल हटाया…निगम ने यहां सड़क निर्माण से पहले पिछले एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है ।
इंदौर नगर पालिका निगम का तोड़फोड़ अभियान जारी है…निगम की टीम ने बुधवार को तीर्थ मार्ग से मकान और उसी की बाउंड्रीवॉल को हटाया…हालांकि जिस मकान को अवैध बताकर निगम ने यह कार्रवाई की,उसकी रजिस्ट्री सहित अन्य दस्तावेज प्रभावित के पास मौजूद थे..ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर निगम ने किस आधार पर इन निर्माणों को अवैध बताते हुए तोड़फोड़ कर दी…तीर्थ मार्ग पर निगम को सड़क निर्माण करना है,जिसको लेकर पिछले एक सप्ताह में निगम ने इस क्षेत्र में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई की है ।
निगम की कार्रवाई से प्रभावित परिवार मायूस और दुखी दिखाई दिया…लेकिन उनकी मजबूरी यह थी कि कोई उनकी सुनवाई के लिए तैयार नहीं था ।
