राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने सैलरी ना मिलने से परेशान होकर लगाई फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://youtu.be/ivyRx0xT6fM

इंदौर में लगातार आत्म हत्याओं का दौर बढ़ता जा रहा है ऐसा ही मामला राजेंद्र नगर में सामने आया जहां कंपनी से सैलरी ना मिलने के कारण युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है

मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले बंटी गायकवाड नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था परिजनों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के मैनेजर द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे सैलरी नहीं की जा रही थी जिसके चलते वह परेशान था मैनेजर का नाम सुमित सामने आया है वही परिजन ने बताया कि मैनेजर द्वारा उसे लगातार सेलरी नही देने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था घटना वाले दिन भी उसे कंपनी से भगा दिया गया था इसके चलते उसने यह कदम उठाया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाई अस्पताल पहुंचाया है।

Exit mobile version