ओयो मे अवैध गतिविधियां संचालन को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय रहवासियों ने शिकायत की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओयो के माध्यम से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है इसी कड़ी में एक मामला सामने आया इंदौर से गांधीनगर थाना क्षेत्र में गांधीनगर थाना क्षेत्र में ओयो के माध्यम से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है जिसकी शिकायत क्षेत्रीय रहवासियों ने गांधीनगर पुलिस को की है फिलहाल अब देखना होगा कि पुलिस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के सैकड़ों रहवासी गांधीनगर थाने पर अलसुबह पहुंचे और क्षेत्र में मौजूद ओयो होटल एंड रेस्टोरेंट की शिकायत की बता दे गांधी नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर कॉलोनी में ओयो होटल विभिन्न तरह के नियमों को ताक पर रखकर संचालित किया जा रहा है वहीं क्षेत्रीय रहवासियों ने यह आरोप लगाए कि ओयो होटल में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है और यहां पर लड़का लड़कियों को रूम अलर्ट करवाए जा रहे हैं जिसमें वह अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं फिलहाल इसके संबंध में उन्होंने अधिकारियों को भी शिकायत की है लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है अतः इन सब बातों को देखते हुए आज बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ ही गांधीनगर क्षेत्र के रहवासी बड़ी संख्या में गांधीनगर थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी को पूरे मामले में शिकायत दर्ज करवाई है वही गांधीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव का कहना है कि पूरे ही मामले में रहवासियों ने शिकायत की है उसकी जांच करवा कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version