रघुवंशी समाज द्वारा श्री राम कथा का भव्य आयोजन…

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। रघुवंशी समाज द्वारा श्री राम कथा का आयोजन भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। बाणगंगा स्थित रघुवंशी कॉलोनी में राम मंदिर पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक रामा किशोरी जी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को यह लाभ मिलेगा। कथा दोपहर 3 से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी।14 वर्ष की उम्र से ही राम कथा सुना रही है रामा किशोरी। कथा के साथ ही राम मंदिर में अखंड रामायण पाठ भी रखा गया है। जो रामनवमी के दिन समाप्त होगा। इसी दिन पूजन के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया है। आज कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा के रूप में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के सभी लोग शामिल थे । समाज के अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि श्री राम कथा का आयोजन हम सभी रघुवंशी समाज द्वारा किया गया है। जिस प्रकार से भगवान राम के अयोध्या लौटने पर दीप प्रज्वलन कर उनका स्वागत किया गया था। वैसे ही राम नवमी के अवसर पर समाज के सभी घरों में 11 दीप प्रज्वलित कर देव दिवाली मनाई जाएगी । इस महोत्सव में सभी आमंत्रित हैं। शोभायात्रा में करुणा रघुवंशी, सतीश, शंकर सिंह, राकेश, नवीन, संतोष, नीरज रघुवंशी सहित कई वरिष्ठ समाजजन भी शामिल हुए।

Exit mobile version