▪️ महिलाओं को समझाइश के साथ ही, महिला अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न प्रयासों/हेल्पलाइन नंबर्स आदि से कराया अवगत।
महिला अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम में अति. पुलिस उपायुक्त इंदौर (मुख्यालय ) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान के अंतर्गत महिला थाना की टीम महिलाओं और बालिकाओं में अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूल कॉलेज व पार्क, बस्तियों आदि में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकार, उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों एवं पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारें में उन्हें लागातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 02.04.22 को महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा के नेतृत्व में महिला थाना इंदौर की टीम सिटी बस में सफर करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को केंद्रित करते हुए, सिटी बस में आम यात्री बनकर पहुंची।
इस अभियान के अंतर्गत महिला थाना इंदौर की पुलिस टीम ने सादा कपड़ों में आम जनों की तरह टिकट लेकर सिटी बस में सफर किया तथा देखा कि बस में कहीं महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं हो रही, कोई गलत व्यवहार तो नहीं हो रहा, कंडक्टर और ड्राइवर उनके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, किसी अन्य प्रकार की परेशानियों का उन्हें सामना तो नहीं करना पड़ रहा है।
इसके बाद टीम ने भंवरकुआं चौराहे पर सिटी बस में महिलाओं और बालिकाओं से चर्चा कर उनकी परेशानियों के बारे में जानने का प्रयास किया गया और उन्हें इंदौर पुलिस के द्वारा जो विभिन्न हेल्पलाइन महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाई जा रही हैं जैसे डॉयल-100, क्राइम वॉच, संजीवनी हेल्पलाइन, सिटीजन कॉप इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा हेल्पलाइन नंबरों को नोट कराया गया। उन्हें किसी भी तरह की कोई घटना को बिना डरे पुलिस से शेयर कर कार्यवाही करने हेतु समझाइश दी गई और कहा कि किसी भी परिस्थिति में आप घबराएं नहीं इंदौर पुलिस सदैव आपके साथ है आपके आसपास ही है, यह विश्वास दिलाया गया।
इस दौरान बस में बैठे पुरुषजन को भी उचित समझाइश दी गई कि हमारे देश में तो अनादिकाल से ही नारी का सम्मान किया जाता है तो वे अपनी सोच में पॉजिटिविटी लाएं और यदि किसी भी महिला एवं किसी बालिका के साथ यदि कोई अप्रिय घटना होते हुए देखते हैं तो तत्काल उसकी मदद करें उन्हें हौसला दें और पुलिस को खबर करें। पुलिस टीम ने वहां से गुजरने वाली सिटी बसों में पुलिस की समस्त हेल्पलाइन नंबर के स्टिकर भी चस्पा किये गयें।
उक्त अभियान के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा व उनकी टीम के उप निरीक्षक रूपाली भदौरिया, महिला आरक्षक सीमा चंदवाड़ा, सीमा बाल्मीकि, सपना, वंदना सराहनीय भूमिका रही।
