मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आत्म हत्याओं के सिलसिले बढ़ते ही जा रहे हैं वही आजाद नगर थाना क्षेत्र शांति नगर में रहने वाले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम राकेश पिता हरिलाल है जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है राकेश ने पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 29 वर्ष है जो की ड्राइवरी का काम करता था वह शराब का आदी भी था पुलिस के मुताबिक मृतक 2 साल से अधिक से बेरोजगार था वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था वह घर में भी आए दिन विवाद करता रहता था जिसने पहले भी दो बार फांसी लगाने की कोशिश की थी हालांकि मृतक नहीं है कदम क्यों उठाया इस बात की जांच पुलिस कर रही है।

Exit mobile version