इंदौर पुलिस लगातार मजनू अभियान चला रही है महिला पुलिस बल को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क पहुंचा जहां प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले जिन्हें समझाइश देकर रवाना किया गया है।
महिलाओं से होने वाली घटनाओं को देखते हुए पुलिस लगातार अपना अभियान चला रही है वहीं आज महिला पुलिस बल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क पहुंचा पुलिस के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई पुलिस ने कई प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा जिन्हें समझाइश देकर वाह उनके घर वालों से बात कर रवाना किया गया है इस दौरान कई नाबालिग छात्राएं भी मिली जो अपने मित्र के साथ वहां बैठी पाई गई इस पर से पुलिस बल द्वारा उन्हें समझाइश दी गई है वही छात्राओं के परिजन को भी इस बात की जानकारी दी गई कि उनकी उम्र यहां घूमने की नहीं है कई छात्राएं ऐसी थी जो स्कूल कॉलेज की बंक मारकर यहां अपने पुरुष मित्र के साथ पहुंची थी फिलहाल इन्हें आज समझाइश देकर रवाना किया गया है पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
