महाराष्ट्र के व्यापारी के अपहरण मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है जहां 2 पुलिसकर्मियों सहित 8 आरोपियों ने अपहरण कर व्यापारी से 10 लाख रुपए लूट लिए थे इस मामले में पूर्व में दोनों पुलिसकर्मियों सहित पांच अन्य आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थे वहीं एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
दरअसल मामला छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है जहां महाराष्ट्र के व्यापारी रोहित अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आशीष नामक युवक द्वारा उसकी दोस्ती थी और सस्ते दाम में सिगरेट दिलाने की बात पर उसे महाराष्ट्र से इंदौर बुलाया था जहां 2 पुलिसकर्मियों सहित अन्य 8 आरोपियों ने उसे कार में बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर 10 लाख रुपए लूट गए थे घटना में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आशीष अवधेश हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कांस्टेबल लखन हाडा सहित अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था वहीं इस घटना से जुड़े दो अन्य आरोपी चेतन और प्रिंस फरार चल रहे थे मुखबिर की सूचना पर देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वही पुलिस ने ₹10000 राशि चेतन से बरामद की है पुलिस ने इस मामले में अब तक ₹800000 इन आरोपियों से बरामद कर चुकी है वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
