इंदौर l बेहतर यातायात व्यवस्था पुलिस आयुक्त इंदौर की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है, इसी कारण उनके द्धारा 200 जवानों का अतिरिक्त बल पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर को उपलब्ध कराया है ।
दिनांक 09.01.2022 को उलब्ध कराये गये अतिरिक्त 200 जवानों को पुलिस उपायुक्त, श्री महेश चंद जैन द्धारा विस्तृत ब्रीफिंग की गई । क्या करना है, और क्या नही करना है ? की स्पष्ट समझाइस के साथ सबको बताया गया कि सामूहिक प्रयासों से हम इंदौर को यातायात के क्षेत्र मे भी अनुकरणीय ना केवल बना सकते है, बल्कि बनायेगे भी ।
यातायात प्रबंधन के लिए 6 क्यू.आर.टी. बनाई गई जो शहर के विभिन्न चौराहो पर पहुंचकर रेड सिंग्नल का उल्लंधन करने वाले, तेज गति से वाहन चलाने वाले, मोटर साईकल के साईलेंसर में फटाखा जैसी आवाज सेट करने वाले चालको के विरूद्ध कार्यवाही करेगी । प्रत्येक टीम का प्रभारी सूबेदार यातायात को रखा गया है । एक टीम में 10 सदस्य रहेगे
सभी आम जनता से अपील है कि चौराहों पर स्टाप लाईन का पालन करें, तेज गति से वाहन ना चलावें, तीन सवारी ना बैठे, रांग साईड ना चले, लेफट टर्न को बाधित ना करें । उल्लधंन करने वालो पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जावेगी
