महापौर द्वारा निर्माणाधीन निगम परिषद भवन का निरीक्षण कार्य तेजी से करने के दिए निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर दिनांक 17 अगस्त 2022। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम परिषद भवन का अधिकारियो के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद श्री राजेन्द्र राठौर, अधीक्षण यंत्री श्री अशोक राठौर, श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, श्री नरेश जायसवाल, श्री पराग अग्रवाल, कंसलटेंट व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा परिषद भवन के निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारियो व कंसलटेंट से जानकारी ली गई, इस दौरान निगम अधिकारियो द्वारा बताया गया कि वर्तमान में किन-किन विभाग प्रमुख द्वारा भवन का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही महापौर जी द्वारा निगम परिषद भवन में निर्माणधीन एमआईसी कक्ष, परिषद हॉल आदि कार्यो का भी निरीक्षण करते हुए, भवन में उपलब्ध सुविधाओ के संबंध में अधिकारियो से आवश्यक जानकारी ली गई।

महापौर श्री भार्गव द्वारा निगम परिषद भवन के शेष निर्माणधीन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियेा को निर्देश देते हुए, शेष रहे कार्यो में क्यां-क्यां कठिनाईयां आ रही है और उसका किस प्रकार से निराकरण करने के संबंध में भी निगम अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Exit mobile version