इंदौर में क्राइम ब्रांच ने दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है..चोरी सहित अनेक वारदातों में नीमच पुलिस को भी इन बदमाशों की तलाश थी ।
इंदौर में क्राइम ब्रांच के हत्थे दो आदतन अपराधी चढ़ गए है…पकड़ाए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड है और दोनों प्रदेश के अलग अलग शहरों में वारदातों को अंजाम देते आए है..दोनों बदमाश इंदौर में चोरी किया हुआ सोना बेचने की फिराक में थे,इसी बीच मुखबिर की सूचना पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने दोनों अपराधियों को धरदबोचा…आरोपियों के पास से चोरी किए हुए आभूषण भी बरामद हुए है ..दोनों अपराधियों को नीमच पुलिस को भी तलाश थी ।
