इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है जहां मजदूरी का काम करने वाले एक वृद्ध ने किराए के कमरे में फांसी लगा ली है फिलहाल मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल राजस्थान के रहने वाले उदय सिंह राठौड़ द्वारा इंदौर में राजनगर में रिक्शा चलाने और मजदूरी करने का काम किया जा रहा था मृतक उदय सिंह इंदौर में रहकर अपने जीवन यापन के लिए मजदूरी किया करता था लेकिन अचानक देर शाम उसने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली परिजनों ने जब देखा तो मृतक को तुरंत फंदे से उतारा और पुलिस को तलाश किया इस दौरान पुलिस ने मृतक को मृत देख मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हालांकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
