भोपाल में हनुमान जयंती पर जुलूस निकालने की मिली अनुमति, 16 शर्तों का करना होगा पालन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
MP Police permits Hanuman Jayanti Procession in old Bhopal with 16 conditions ANN

भोपाल में हनुमान जयंती के मौके पर यानि 16 अप्रैल को पुराने शहर के इतवारा-बुधवारा से जुलूस निकालने की अनुमति पुलिस ने दे दी है. बुधवार को शहर काजी ने कहा था कि हिंदू संगठन इन इलाकों से जुलूस निकालने की चेतावनी दे रहे हैं. यह इलाके संकरे और संवेदनशील हैं, जिससे वर्ग विशेष में भय और बेचैनी का माहौल है. रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. बता दें कि बुधवार को खरगोन दंगे को लेकर भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलकर ज्ञापन सौंपा था. भोपाल में हनुमान जयंती के जुलूस निकालने को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. वहीं आज कुछ शर्तें लागू की गई है. जिसके मुताबिक कोई भी समिति प्रशासन की अनुमति के बिना जुलूस नहीं निकाल सकेगी.

भोपाल में हनुमान जयंती पर 16 शर्तों के साथ जुलूस की अनुमति

वहीं जुलूस निकालने वाले आयोजकों को पुलिस की 16 शर्तों को पालन करना होगा. बता दें कि पुराने शहर के इतवारा-बुधवारा बेहद संवेदनशील इलाके हैं. यहां कुछ नियमों के तहत जुलूस निकालने की अनुमति प्रशासन ने दी है. जैसा कि किसी दूसरे धर्म-संप्रदाय के लोगों को ठेस पहुंचाने वाले आपत्तिजनक नारे, बैनर-पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे. अव्यवस्था होने पर आयोजक को जिम्मेदार माना जाएगा. इसके लिए उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डीजे पर बजने वाले गानों की देनी होगी लिस्ट

- Advertisement -

इसके साथ ही जुलूस के दौरान डीजे पर बजने वाले गानों की लिस्ट देनी होगी. जुलूस में त्रिशूल-गदा को छोड़कर किसी तरह के हथियार साथ नहीं रखेंगे. आयोजक पुलिस के साथ जुलूस में आगे चलेंगे. वहीं जुलूस के दौरान 600 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, ड्रोन से मॉनिटरिंग होगी. बता दें कि बुधवार को खरगोन दंगे को लेकर भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलकर ज्ञापन सौंपा था.

Exit mobile version