भोपाल के बंटी-बबली ने इंदौर में की ठगी 2 लाख में बेच दी किराए की कार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस ने भोपाल में बंटी बबली के नाम से फेमस शातिर ठग पति पत्नी को गिरफ्तार किया हे पति पत्नी ने इंदौर में अपने ही दोस्त से धोखाधड़ी कर किराए के एग्रीमेंट पर कार ली और किसी और व्यक्ति को 2 लाख में कर बेच दी थी। फरियादी सागर विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने महिला आरोपी रश्मिता राठौर और पति अनस सिद्दीकी को गिरफ्तार किया हे…..

इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठगे करने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार किया जसने अपने दोस्त की कार किराय पर ली और किसी  और को बेच दी थी दोनों पति पत्नी रश्मिता राठौर और पति अनस सिद्दीकी भोपाल में बंटी बबली के नाम से फेमस हे और भोपाल में तल्लैया थाना छेत्र में ठगी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हे दरअसल पूरा मामला इंदौर के एमआईजी तहना छेत्र  का हे यहाँ रहने वाले फरियादी सागर ने पुलिस को शिकायत की थी की भोपाल में रहने वाले पति पत्नी रश्मिता राठौर और पति अनस सिद्दीकी ने उसने एक कार एग्रीमेंट करके किराये पर ली थी जो अभी तक नहीं लोटाई और किसी और को बेच दी हे फरियादी की शिकायत पर पुलिस की एक टीम पुरे मामले की जाँच में जुट गई तभी मुखबिर से पुलिस को सुचना मिली की फरियादी की कार क्रमांक एमपी 09 सीक्यू 5544 भोपाल में शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में खड़ी हुई है तथा महिला आरोपी भी वही रहती है सुचना मिलते ही पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और भोपाल पुलिस की मदद से मोके पर जाकर कार जप्त की साथ ही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर इंदौर लेकर आई और पूछताछ की तो महिला आरोपी ने वारदात में शामिल अन्य आरोपी पति अनस सिद्दीकी और गजनफर पठान का नाम बताया पुलिस ने पति अनस को भी गिरफ्तार कर लिया वही एक आरोपी फरार हे जिसकी तलाश जारी हे दोनों पति पत्नी भोपाल में बंटी बबली के नाम से फेमस हे और वह भी इसी तरह कई लोगो को चुना लगा चुके हे….

Exit mobile version