बड़े भैया की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा कांग्रेस के बड़े नेता भी हुए शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भाजपा नेता और कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला का गुरुवार दोपहर में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इसमें शहर और प्रदेश के सभी बड़े नेता पहुंच रहे हैं। शव यात्रा बाणगंगा स्थित उनके निवास से निकली।

यहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, कृष्ण मुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक विशाल पटेल, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाशंकर शुक्ला, शहर काजी इशरत अली सहित कई बड़े नेता पहुंच चुके हैं।

बड़े भैया की अंतिम यात्रा में क्विंटलों से फूल बरसाए जा रहे हैं। इसके लिए जगह-जगह मंच बनाए गए हैं। इसके चलते बाणगंगा से मरीमाता श्मशान घाट तक सड़क पर फूल ही फूल बिखरे पड़े हैं। हालांकि नगर निगम की गाड़ियां इन फूलों को हाथों हाथ उठाकर सफाई कर रही है।

Exit mobile version