हर घर विराजेंगे माटी गणेश!! – पुष्यमित्र भार्गव (महापौर)

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2022/08/WhatsApp-Video-2022-08-26-at-12.15.09-PM.mp4

आगामी 31 अगस्त को प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश का महापर्व गणेश चतुर्थी आ रहा है। उमंग, उल्लास व उत्साह के इस पर्व को ध्यान में रखते हुए हमारा यह दायित्व है कि हम अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं पंडालों पर माटी गणेश की स्थापना करें।

माटी गणेश को घर घर में विराजित कराने हेतु हम भी आज से जनव्यापी मुहिम चला रहे है। आपसे भी अपील है कि इस मुहिम का हिस्सा बनें और माटी गणेश का प्रचार करने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस मुहिम से जुड़कर स्वच्छता का सरताज हमारा इंदौर पर्यावरण संरक्षण में भी नं.1 बनेगा।

Exit mobile version