बेजुबान पशुओं पर हमला करने को लेकर महिला और उसके रिश्तेदार के खिलाफ पड़ोसी ने शिकायत दर्ज करवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर लसूडिया पुलिस ने एक महिला और उसके रिश्तेदार के खिलाफ बेजुबान पशुओं पर हमला करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। उनके पड़ोसी ने ही मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार फरियादी उदय सिंह ठाकुर निवासी स्कीम नंबर 78 की शिकायत पर आरोपी विशाल राठौर और कैलाशी बाई दोनों निवासी केलोद हाला के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों ही पक्ष फोनेक्स टाउनशिप के नजदीक रहते है। दोनों ही पक्षों के पास बैल गाय भी है। उदयसिंह ने आरोप लगाया कि 2 दिन पहले कैलाशी बाई और विशाल राठौर ने एक सांड को बेदर्दी से मारा था। आए दिन इसी तरह से बेजुबान पशुओं को यह लोग मारते हैं। आरोप यह भी लगाया गया है कि गाय के एक बछड़े की पीट-पीटकर हत्या भी कर दी गई है। उदयसिंह ने बेज बान जानवरों को मारपीट करने के लिए समझाइश दी तो आरोपियों ने उसे भी गाली गलौज कर भगा दिया, इतना ही नहीं झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

Exit mobile version