बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एक दिनी दौरे पर इंदौर आए इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यालय पर नवनियुक्त पार्षदों की बैठक ली और संगठन को किस तरह से मजबूत करते हुए इंदौर को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है इस को लेकर चर्चा की इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर के नवनियुक्त पार्षदों को बेहतर काम करने के गुर सिखाए तो वही जिस तरह से पिछले दिनों नगरी निकाय चुनाव मध्यप्रदेश में हुए और जिस तरह से वोट परसेंट बीजेपी को मिला उस पर वीडी शर्मा ने संतोष जताया और कहा कि जिस तरह से हमें पिछले नगरी निकाय चुनाव में बोर्ड के हिसाब से प्रतिशत मिला है वह संतोषजनक है और आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव में हम और बेहतर तरीके से इस प्रतिशत को आगे बढ़ाएंगे साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिस तरह से घोषणा हुई है उसको लेकर वीडी शर्मा ने इशारे ही इशारे में परिवार तक सीमित रहने की बात कही है वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार तक सीमित है और उस परिवार से वह बाहर नहीं जाएगा ।
