बिल्डर और उसके दोस्तों ने छत्तीसगढ़ की युवती के साथ किया गैंगरेप दांतों से काटा बंधक बनाकर रखा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर कर क्षिप्रा क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 32 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है जहां बिल्डर और उसके दोस्तो द्वारा युवती को डेढ़ महीने तक फार्म हाउस पर बंधक बनाया ओर दुष्कर्म किया गया उसके प्राइवेट पार्ट और बॉडी के दूसरे हिस्सों को सिगरेट से जलाया गया व दांतो से ही काटा गया

पुलिस ने फार्म हाउस मालिक बिल्डर, उसके 3 दोस्तों और एक कर्मचारी पर FIR की। मुख्य आरोपी बिल्डर समेत 3 अरेस्ट हो चुके हैं। एक को जबलपुर से गिरफ्तार करने की सूचना है। सभी आरोपी नागदा (उज्जैन) के रहने वाले हैं। आरोपियों में 3 संभ्रांत परिवार से हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना मांगलिया इलाके में बने युवराज फार्म हाउस की है। बीजाघाट ( बेमेतरा, छतीसगढ़) की 32 साल की युवती को फार्म हाउस मालिक राजेश विश्वकर्मा लेकर आया था। युवती ने बताया कि राजेश ने उससे शादी का वादा कर उसे फार्म हाउस पर रखा था। फार्म हाउस पर उसके दोस्त अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी आते-जाते थे। उनसे भी राजेश ने जान-पहचान करा दी थी। आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। डेढ़ म यह सिलसिला चलता रहा।

मेट्रीमोनियल साइट पर जान-पहचान युवती ने बताया कि राजेश से उसकी जान-पहचान मैट्रीमोनियल साइट पर हुई थी। आरोपियों ने रेप के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा। शरीर के कई हिस्सों में भी दांत से काटा। एक बार तो वह बहुत ज्यादा घायल हो गई। तब उसका इलाज कराकर चुप

- Advertisement -

करा दिया।

धमकाकर छत्तीसगढ़ छोड़ आए राजेश ने अपने साथी विपिन के साथ उसे छतीसगढ़ उसके घर छुड़वा दिया। चाकू दिखाकर हत्या की धमकी दी। वह परिवार के पास चली गई। शनिवार को इंदौर आकर पुलिस में शिकायत की।

Exit mobile version