इंदौर में गरीब हितग्राहियों के लिए जरूरी प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभ देने वाले कार्ड बनाने के लिए कांग्रेस युवा प्रदेश प्रवक्ता ने इंदौर के जिंसी चौराहे पर सेवा अभियान शिविर का किया आयोजन जिसमें बड़ी संख्या में गरीब तबकों के लोगों को जीरो बैलेंस अकाउंट आयुष्मान कार्ड श्रमिक कार्ड पैन कार्ड बनाए गए।
इस दौरान कांग्रेस युवा प्रदेश प्रवक्ता शांभवी शुक्ला ने बताया कि तीन दिवसीय निशुल्क सेवा अभियान शिविर में किसी तरह का कार्ड बनाने का लक्ष्य नहीं रखा गया है, इन 3 दिनों में लोगों को जरूरी कार्ड बनाकर दिया जाएगा । इंदौर के जिंसी चौराहे पर युवा कांग्रेस शांभवी शुक्ला ने गरीब लोगों के लिए बेहद जरूरी योजना के कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया था यह शिविर 16 से 18 जनवरी तक। याने तीन दिवसीय रहेगा शिविर पूरी तरह से निशुल्क सेवा अभियान के तहत लगाया गया है पहले दिन करीब 150 लोगों के जरूरी कार्ड बनाए गए हैं वही युवा कांग्रेस प्रवक्ता ने शहर में बड़े कोरोनावायरस का सोशल डिफेंस का गंभीरता से पालन करने के लोगों से अपील भी की।
