बाणगंगा पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर बाणगंगा पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार पहिया वाहन सहित दो पहिया वाहन भी बरामद हुए हैं जिसकी कीमत ₹700000 से अधिक की है

क्षेत्र के ही रहने वाले फरियादी आकाश वर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की थी कि उसके घर के बाहर रखी मारुति वैन कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे प के सीसीटीवी फुटेज खंगाले इसी बीच मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की यह घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले बदमाश गोपाल सोनी द्वारा की गई है आरोपी को गिरफ्तार कर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने मारुति वैन चोरी करना स्वीकार किया अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ में आरोपी ने एरोड्रम थाना क्षेत्र से भी मारुति वैन चोरी करना स्वीकार किया वही इंदौर शहर में अलग-अलग क्षेत्रों से 5 मोटरसाइकिल भी चुराना कबूल किया आरोपी गोपाल सोनी ब्राउन शुगर पीने का आदी है जिसके चलते यह वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है आरोपी गोपाल सोनी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर छुपा कर रखी 5 मोटरसाइकिल व दो मारुति वैन पुलिस ने बरामद कर ली है जिनकी कीमत ₹700000 से अधिक की है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है

Exit mobile version