इंदौर में लगातार आत्महत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं । ऐसा ही एक मामला बुधवार रात का है जहा आजाद नगर में रहने वाली एक महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । महिला ने पारिवारिक कारणों के चलते हो रहे आए दिन विवाद आत्महत्या की वजह बताई जा रही है।
मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के भील कालोनी मूसाखेड़ी का है । यह रहने वाली 40 वर्षीय शोभा पति शंकर ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजन घर आए तब घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि मृतिका शोभा बाई घर में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर छोटा-मोटा रोजाना विवाद होता रहता था विवाद ही एक बड़ा कारण बना की डिप्रेशन के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया । हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम का शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।
