बाणगंगा पुलिस ने महाराष्ट्र जाकर दो बच्चियों को किया दस्तयाब दोनों आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर बाणगंगा थाने में पुलिस ने हाल ही में दो बच्चियों को महाराष्ट्र से दस्तयाब किया है यह बच्चियां घर में बिना बोले अपने मित्र के साथ बहकावे में आकर चली गई थी ऐसे ही बाणगंगा पुलिस ने जनवरी माह से लेकर अब तक 44 बच्चियों को दस्तयाब कर चुका है।

दरअसल इंदौर बाणगंगा थाने में नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी की शिकायतें अधिक दर्ज की जाती है वही पुलिस भी उम्मीद से अधिक काम कर कर इन बच्चियों को दस्तयाब करती है। जनवरी माह से अब तक 44 बच्चियों को बाणगंगा पुलिस ने दस्तयाब कर अपने परिजनों को सुपुर्द किया है वही देर दो बच्चियों को भी महाराष्ट्र से दस्तयाब कर इंदौर लाया गया है पुलिस के मुताबिक यह बच्चियां अपने मित्रों के साथ बहकावे में आकर उनके साथ चली गई थी फिलहाल पुलिस द्वारा इन बच्चियों की काउंसलिंग कर इनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया है वहीं वही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है जिन पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। वही पुलिस ने यह भी संदेश दिया है यह किसी के बहकावे में आकर अपने माता पिता को छोड़कर नहीं जाना चाहिए। वहीं बाणगंगा पुलिस की इस कार्रवाई में पिछले वर्ष भी 139 बच्चियों को दस्तयाब कर उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया था ।

Exit mobile version