इंदौर में नशे में धुत युवक ने की थी कॉन्स्टेबल की पिटाई, अब पुलिस ने निकाला जुलूस मांगता रहा माफी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिस से मारपीट की घटना सामने आई थी जिसमें आरोपी द्वारा पुलिस को लाठियों से मारता हुआ युवक दिखाई दे रहा है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज उसका उसी क्षेत्र में ले जाकर जुलूस निकाला।

आपको बता दें कि यह घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है जहां आरक्षक जयप्रकाश जयसवाल जोकि गांधीनगर थाने में पदस्थ है अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर की ओर जा रहा था उसी दौरान वेंकटेश विहार कॉलोनी मैं गाड़ी टकराने की बात को लेकर उसका विवाद दिनेश प्रजापति से हो गया था विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी दिनेश प्रजापति ने पुलिसकर्मी को पर जानलेवा हमला कर दिया तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी इस तरह से पुलिसकर्मी पर डंडे बरसाता हुआ नजर आ रहा है हालांकि पुलिस ने उसे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था आज उसका क्षेत्र में में ले जाकर जुलूस निकाला जहां उसने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की थी

Exit mobile version