बाणगंगा थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच ने की सरकारी जमीन की हेरा फेरी के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना पुलिस ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर वह उनका पट्टा बांटने वाले पूर्व सरपंच व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है आरोपियों द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर कई लोगों को पट्टे बेच दिए थे।

दरअसल हातोद तहसील के नायब तहसीलदार द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अलवसा गांव के पूर्व सरपंच कुंता पति अमृतलाल व एक अन्य आरोपी पुरन द्वारा शासकीय भूमि जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई लोगों को पट्टे बांट दिए जांच के बाद तहसीलदार द्वारा थाने पर पूर्व सरपंच वह उसका पति व एक अन्य आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Exit mobile version