ऑपरेशन मुस्कान के तहत छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने किया अनहोनी होने से पहले नाबालिग बच्ची का रेस्क्यू

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ऑपरेशन मुस्कान के तहत छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने अपनी सजगता और ततपरता से एक नाबालिग बच्ची के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से पहले उसका रेस्क्यू कर लिया है।छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी सविता चौधरी और उनकी टीम ने नाबालिग के अगवा होने के 48 घण्टे के अंदर ही उसे आरोपी तस्कर समेत बरामद कर लिया है।उनके इस सराहनीय कार्य के बाद एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने उन्हें ट्वीट कर बधाई भी दी है।

दरअसल पश्चिम बंगाल के हेमताबाद थाना पुलिस ने दिल्ली की एक मिशन मुक्ति फाउंडेशन को एक पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से एक 15 साल की नाबालिग 10 जनवरी को ट्यूशन के लिये निकली थी उसके बाद घर नही लौटी है।मिशन मुक्ति फाउंडेशन मानव तस्करी रोकने के लिये कार्य करता है।इन्वेस्टिगेशन के दौरान जानकारी मिली कि नाबालिग आरोपी के साथ गुजरात के रूट पर है जिसके बाद प्रियंक कानूनगो ने गुजरात पुलिस को अलर्ट कर दिया।इसी बीच आज सुबह नाबालिग ने इंदौर स्टेशन से एक महिला का फोन लेकर अपने दादा को फोन किया और बताया कि वह छोटिगवालटोली क्षेत्र में है और उसे गुजरात ले जाया जा रहा है।जिसके बाद एनसीपीसीआर और मिशन मुक्ति के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ने छोटी ग्वालटोली टीआई सविता चोधरी से सम्पर्क किया और पूरी घटना बताई।जिसके बाद टीआई ने कॉन्स्टेबल पकंज सिंह बघेल को निर्देशित किया कि गुजरात ओर राजकोट जाने वाली सभी बसों में चेकिंग की ।कॉन्स्टेबल पंकज ने तफ्तीश की तो पता चला कि नाबालिग और आरोपी तीन इमली बस स्टैंड से राजकोट की बस में बैठे है।बस के कंडक्टर से सम्पर्क किया तो पता चला कि धार के नोगांव से नाबालिग और आरोपी बस में सवार है ।जिसके बाद नोगांव पुलिस ने नाबालिग और आरोपी को बरामद किया।वहाँ नाबालिग के बयान लिए गए।जहाँ खुलासा हुआ कि फेसबुक पर दूसरा फ़ोटो लगाकर आरोपी ने नाबालिग को झांसा दिया कि तुमको सिंगर बनाऊंगा।इसके बाद जब नाबालिग मिलने पहुँची तो जबर्दस्ती उसे धमका कर अपने साथ

Exit mobile version