इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सरफिरे युवक ने बाइक में आग लगा दी जिसमें बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के राजा पार्क कॉलोनी का है यहां के रहने वाले और यदि संतोष सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह देर रात अपनी बाइक में ताला लगा कर सोने चले गए थे जहां उनकी बाइक में कोई अज्ञात व्यक्ति आग लगा गया फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
