कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने धारा 144 के तहत जारी किये आदेश , 60 दिवस के भीतर सभी पेट्रोल पंपों में स्थापित किए जाएंगे पीयूसी चेक सेंटर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह द्वारा इंदौर शहर में स्थापित विभिन्न ऑयल कंपनीज के पेट्रोल पंपों में पीयूसी सेंटर की स्थापना करने के संबंध में धारा 144 अंतर्गत आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश अनुसार इंदौर शहर में वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु बनाए गए एक्शन प्लान को लागू करने की दृष्टि से धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सभी पेट्रोल पंप मालिकों एवं संबंधित ऑयल कंपनियों के सक्षम अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि आदेश जारी होने की तिथि से 60 दिवस के भीतर सभी पेट्रोल पंपों में नियमानुसार जिला परिवहन अधिकारी से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर पीयूसी चेक सेंटर की स्थापना पूर्ण की जाए। उक्त आदेश 7 अप्रैल 2022 को जारी किया गया है एवं 6 जून 2022 तक यह आदेश प्रभावशील रहेगा। उक्त आदेश के उल्लंघन की दशा में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 एवं अन्य दंडात्मक प्रावधानों के अंतर्गत संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version