बहन के साथ जा रही डेढ़ साल की बच्ची बाइक के पहिए मेें उलझी, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय बच्ची जीविका की सड़क हादसे में मौत हो गई। एसआइ स्वराज डाबी के मुताबिक हादसा माडर्न चौराहे के पास रविवार शाम का है। जीविका के पिता बंटी सिसोदिया ने पुलिस को बताया कि वह 13 वर्षीय बहन के साथ जा रही थी। अचानक बरदरी की तरफ से बाइक एमपी 09 वीबी 1572 आई और बच्ची को चपेट में ले लिया। चालक जीविका को घसीटते हुए ले गया। वह बाइक के पहिये में उलझ गई थी। स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए लेकिन सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बाइक बरदरी निवासी तेजराम चला रहा था। प्रत्यदर्शियों ने पुलिस को बताया तेजराम पिता नंदराम के साथ लवकुश चौराहा की तरफ जा रहा था।

स्कूटर सवार की हादसे में मौत – एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर कार की टक्कर से बबलू कैलाश पूरी की मौत हो गई। एसआइ कल्पना चौहान के मुताबिक बबलू फर्नीचर बनाने का काम करता था। रविवार को वह स्कूटर से जा रहा था

Exit mobile version