- ऑनलाईन ठगी की घटना पर कार्यवाही कर क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कराये आवेदक के 81,000/- रूपये वापस।
- ठग ने फर्जी लिंक भेजकर आवेदक के साथ किया ऑनलाइन फ्रॉड।
- फर्जी लिंक के माध्यम से आवेदक से गोपनीय जानकारी लेकर ठगे थे रुपए।
- Cyber Helpline पर पर प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्यवाही कर रिफंड कराये रुपए ।
पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपातिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधि अपराधो की रोकथाम हेतु क्राइम ब्रांच फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है ।
फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक मनदीप कुमार निवासी-महू के साथ हुए फ्राड की संपुर्ण जानकारी लेकर जांच की जिसमे ज्ञात हुआ कि आवेदक द्वारा गुगल पर योनो एप्प सर्च करते समय लिंक दिखी जिसपर आवेदक के द्वारा क्लिक कर जानकारी भरने से आवेदक के बैंक खाते से 81,000/- की राशि Flipkart pvt ltd पर अनावेदक द्वारा उपयोग कर ली गई थी जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए Flipkart pvt ltd की टीम से संपर्क किया गया एवं आवेदक की आहरित राशि 81,000/- रूपये स्वंय के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।गूगल पर सर्च करके किसी भी अंजान लिंक को क्लिक ना करे एवं अपनी निजी जानकारी किसी भी लिंक मे ओपन होने वाले फार्म मे ना भरे आपके द्वारा लिंक पर क्लिक करते ही आपके मोबाईल को ठग द्वारा एक्सेस कर आपकी निजी जानकारी बिना आपकी अनुमती के ठग के पास चली जाती है जिसका दुरूपयोग कर ठग द्वारा आपके साथ ठगी कि जाती है, इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाईन नंबर 704912-4445 पर सूचित करे।
