सनसनीखेज हत्या के पांचों आरोपी, पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
8 Min Read
मृतक के शव के अवशेष, मोबाइल, मोटर सायकल व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त ।

पुलिस थाना द्वारकापुरी पर दिनांक 26.11.2021 को सूचनाकर्ता शरद वर्मा पिता मांगीलाल वर्मा उम्र 44 साल नि. 34 बी सांईबाबानगर इन्दौर ने अपने बेटे भूपेन्द्र वर्मा उर्फ चिन्टू पिता शरद वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी- 34 बी सांईबाबा नगर इन्दौर के गुमने के संबंध में रिपोर्ट लेख कराई थी। जिस पर से थाना द्वारकापुरी पर गुमशुदगी क्रमांक 194/2021 पंजीबद्ध की जाकर जांच की गई तथा जांच दौरान गुमशुदा की तलाश की गई किन्तु गुमशुदा की कोई जानकारी नहीं मिली।

जांच के दौरान दिनांक 08.01.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि नारायण वर्मा, अनुराग उरिया व कृष्णकांत ने मिलकर गुमशुदा भूपेन्द्र उर्फ चिन्टू वर्मा को नारायण वर्मा के जिम वाले कमरे पर ले जाकर मारपीट कर हत्या कर दी है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाकर कहीं फेंक दिया है।उक्त सूचना की तस्दीक कर व इस संबंध में साक्ष्य संकलित करने पर घटना सही पाई गई जो आरोपी 1. नारायण वर्मा निवासी- द्वारकापुरी इन्दौर 2. अनुराग उर्फ अन्नु ओरिया निवासी- द्वारकापुरी इन्दौर 3. कृष्णकान्त उर्फ चिकू निवासी- सांईबाबा नगर द्वारकापुरी इन्दौर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 13/2022 धारा 302, 201, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त सनसनीखेज घटनाक्रम पर श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त महोदय श्री मनीष कपूरिया द्वारा घटना को जघन्य व गंभीरतम प्रकरण होने से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त झोन 4 श्री राजेश व्यास को स्वयं घटना की मानीटरिंग कर शीघ्र सभी आरोपीगणों की गिरफ्तारी एवं मृतक भूपेन्द्र के शव बरामद करने के निर्देश दिये गए।

घटना स्थल पर तत्काल ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त झोन 4 एवं सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री व्ही.पी. एस. परिहार मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा मौके पर एफएसएल वैज्ञानिक व उनकी टीम भी मौके पर पहुंची तथा आवश्यक वस्तुएं जप्त की गई। एक टीम आरोपी नारायण वर्मा की गिरफ्तारी हेतु जिला होशंगाबाद भेजी गई थी। दिनांक 09.01.2022 को ही आरोपी नारायण वर्मा व अन्य आरोपी अनुराग उर्फ अन्नू उरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होंने घटना स्वीकार की तथा मृतक भूपेन्द्र को एक महिला से संबंध होने की शंका पर कृष्णकांत के साथ मिलकर लाठी, डंडा इत्यादि से मारपीट कर हत्या करना तथा शव को लोहे के ड्रम में रखकर जला देना बताया। तथा शव को नर्मदा नदी बडवाह के पास मोरटक्का बडा पुल से फेंक देना बताया जो सहायक पुलिस आयुक्त व टीआई द्वारकापुरी की टीम मोरटक्का बडवाह रवाना होकर वहां मोरटक्का पुल के आस पास एवं नर्मदा नदी में नाव से पता तलाश की गई किन्तु कोई शव बरामद नहीं हो पाया। इसी दौरान कृष्णकांत जो पूर्व में ही एक अन्य अपराध में जेल में था जिसका रिमाण्ड लिया जाकर पूछताछ हेतु थाना लाया गया इसी दौरान आरोपी नारायण वर्मा व अनुराग उरिया का पुलिस रिमाण्ड लेकर लगातार पूछताछ की गई तब आरोपीगणों ने संपूर्ण घटनाक्रम बताया तथा यह बताया कि मृतक भूपेन्द्र के मरने के बाद उसके शव को आग लगाने के उपरांत 26.11.2021 को सुबह ही आरोपी कृष्णकांत मृतक की मोटर सायकल एवं मोबाइल को लेकर मानपुर तथा धामनोद के बीच गणेश घाट के पास उक्त साक्ष्य को मिटाने के लिये ले गया तथा मृतक की मोटर सायकल वहीं खाई में जलाकर जंगल में मोबाइल फेंक दिया है जो उप निरीक्षक अशरफ अली अंसारी की टीम ने मौके पर जाकर दिनांक 12.01.2022 को बरामद कर लिया है। उधर लगातार चार दिनों से बडवाह व मोरटक्का में टीआई सतीश द्विवेदी की टीम को भी 12.01.2022 को सफलता मिली जब आरोपी नारायण वर्मा ने बताया कि मृतक को मारने के बाद उसने शव का डिस्पोजल करने के लिये अपने मित्र गौरव सुनेरिया व विवेक दुबे को 26.11.2021 को घर बुलाकर उनको साथ लेकर एक किराये की कार इन दोनों ने फोर्ड फीगो कार रजिस्ट्रेश क्रमांक MP68C01567 बुलाई थी तथा उसके शव तथा अन्य अवशेषों को तीन पैकेटों में भरकर किराये की कार में रखकर तीनों बडवाह के पास, नर्मदा नहर में दो पैकेट बहा दिये तथा एक पैकेट नर्मदा नदी एक्वाडक्ट बडा नहर पुल ऊपर से नीचे फेंक दिया है जो पुलिस टीम द्वारा लगातार आस पास सघन सर्चिंग की गई तथा आरोपीगण नारायण वर्मा के बताए स्थान के आस पास तलाश करने पर मृतक भूपेन्द्र के जले हुए अवशेष जिसमें जली हुई हड्डिया, मांस के जले हुए लोथडे, नारायण वर्मा के घर का अधजला फर्नीचर का पाया, लोहे का हैंडल, एक फर्नीचर का एल टाइप का सपोर्ट, मृतक के जींस पेंट का बटन, अधजले हुए कंडे इत्यादि सामान जप्त हुआ है। मृतक भूपेन्द्र के शव को साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपी विवेक दुबे व गौरब सुनेरिया उर्फ बब्बू ने भी अपराध किया है जिन्हें आज दिनांक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

- Advertisement -

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सतीश द्विवेदी, उप निरीक्षक अशरफ अली अंसारी, उप निरीक्षक मीना चौहान, सहायक उप निरीक्षक मंगलेश्वर बघेल, प्रधान आरक्षक 3531 ओम प्रकाश प्रधान आऱक्षक 2510 दीपक, प्रधान आरक्षक 3020 मोहन, प्रधान आऱक्षक 1057 अमर पाल, आऱक्षक 3393 तन्मय, आरक्षक 3234 स्वदीप, आऱक्षक 3346 शंशाक आऱक्षक 3759 अर्पिता, आऱक्षक 2539 राहुल खोडे की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीगण

  1. नारायण वर्मा उर्फ यश उर्फ नारू पिता उदय सिंह वर्मा उम्र 25 वर्ष नि. 343 द्वाराकपुरी इंदौर ।
  2. अनुराग उरिया उर्फ अन्नू पिता अजय उरिया उम्र 19 वर्ष नि.1788 बंजारा धर्मशाला के पास द्वारकापुरी इंदौर
  3. कृष्णकान्त वाघमारे उर्फ चिकू पिता हिमांशू बाघमारे उम्र 19 साल निवासी सांईबाबा नगर द्वारकापुरी इन्दौर
  4. विवेक दूबे पिता प्रमोद कुमार दुबे उम्र 22 साल निवासी 211 ई प्रजीपत नगर इन्दौर
  5. गौरव सुनेरिया उर्फ बब्बू पिता नितिन सुनेरिया उम्र 20 साल निवासी 414 सी प्रजापति नगर इन्दौर जप्तशुदा साक्ष्य*

जली हुई हड्डिया, मांस के जले हुए लोथडे, नारायण वर्मा के घर का अधजला फर्नीचर का पाया, फर्नीचर में लगने वाला लोहे का हैंडल, फर्नीचर में लगने वाला लोहे का एक एल टाइप का सपोर्ट, मृतक के जींस पेंट का बटन, अधजले हुए कंडे, फोर्ड फीगो कार रजिस्ट्रेश क्रमांक MP68C01567, आरोपीगण व फरियादी के मोबाइल, मृतक भूपेन्द्र उर्फ चिन्टू की मोटर सायकल जली हुई हालात में, आरोपीगण द्वारा मारपीट में प्रयुक्त हथियार।

Exit mobile version