प्रोपर्टी का व्यवसाय के यहा चोरी की वारदात को अंजाम देते चोर हुआ सीसीटीवी मे केद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित एक मकान में सनसनीखेज चोरी की वारदात को एक अज्ञात चोर अंजाम देते हुए फरार हो गया । चोर लगभग 8 लाख रुपयों का माल ले गया। इस दौरान चोर की पूरी हरकते यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सिसिटीवी फुटेज के आधार पर अब पुलिस अरोपी की तलाश कर राह है।

इन्दौर के लसूड़िया थाना छेत्र के महालक्ष्मी नगर में प्रोपर्टी का व्यवसाय करने वाले अनिल सिंह तोमर उनकी पत्नी और घर के अन्य सदस्य घर मे ही सो रहे थे। इस दौरान मकान के पीछे वेंटिलेशन की सहायता से चोर घर मे घुस गया। और घर मे रखे 6 लाख नकद,सोने की ब्रेसलेट,चेन लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना घर मे लगे सिसिटीवी कैमरे में कैद हो गई फरियादी अनिल सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी है। लेकिन महालक्ष्मी नगर क्षेत्र दिन प्रतिदिन असुरक्षित होता जा रहा है।

Exit mobile version