
✓डकैती की योजना बनाते हुये गैंग क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ी।
✓आरोपियो की आर.टी.ओ. रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने को थी योजना।
✓आरोपियों के कब्जे से एक कुल्हाडी, एक तलवार, दो चाकू, एक पेचकस, एक लोहे की टामी, दो गैस सिलेण्डर , एक गैंस कटर एवं स्प्रे जप्त।
✓ आरोपीगण से पूछताछ पर पूर्व में अन्य थाना क्षेत्रो से चोरी किये गये 8 मोबाईल फोन जप्त ।
श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में लूट, डकैती, लंबित संपत्ति संबंधी अपराधो की पतासाजी करने व अपराधियों धरपकड हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्रांच)श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(क्राइम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे लूट, डकैती, लंबित संपत्ति संबंधी अपराधो में आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु क्राइम ब्रांच टीम को निर्देशित किया गया था ।
सी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना भंवरकुआ क्षेत्र में डकैती डालने की नियत से कुछ व्यक्ति घुम रहे हैं जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना भंवरकुआ की टीम नें संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मुताबिक योजना के आरोपियों 1. रामकृष्ण पिता सेवकराम पंवार नि. 127 अमर पैलेस कालोनी इंदौर 2. विनय पिता रमेशचंद्र आर्य नि. 141 गली नम्बर 04 मुसाखेडी इंदौर 3. विनोद पिता ब्रजेश गर्ग नि. ग्राम ढोगर पोस्ट मनावर जिला धार 4. सोनू पिता ब्रजमोहन मीणा नि. ग्राम ढोगंरा पोस्ट सेमरी हरिचंद जिला होशंगाबाद 5. गणेश सूर्यवंशी पिता दिनेश सूर्यवंशी नि. महादेव नगर इंदौर 6. उज्ज्वल पिता महेन्द्र पिपलाजे नि. 95 अमर पैलेस ए राजेन्द्र नगर इंदौर को पकडा व पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा आर. टी. ओ. रोड स्थित आर. के पेट्रोल पंप पर डकैती डालने को योजना बनाई थी कबूला।
आरोपियों की तलाशी लेते उनके कब्जे से एक कुल्हाडी, एक तलवार, दो चाकू, एक पेचकस, एक लोहे की टामी, दो गैस सिलेण्डर , एक गैंस कटर एवं स्प्रे जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 399,402,25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण पर पूर्व में भी मारपीट, एनडीपीएस , जुआ , अवैध हथियार से संबंधित अपराध पंजीबध्द है पूछताछ पर आरोपीगण से अन्य थाना क्षेत्रो से पूर्व मे चोरी किए गये 8 मोबाईल फोन भी जप्त किये गये।
