प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बयान देते हुए बीजेपी पर साधा निशाना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बयान देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि भाजपा का वजूद अपने आप में कमजोर हैं भाजपा में अधिकतर लोग कांग्रेस से गए हैं और कांग्रेस का हर प्रशिक्षित व्यक्ति को धन बल के आधार पर बीजेपी खुद में शामिल करवा रही है

यूपी चुनाव पर बयान देते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी बड़ी शिद्दत के साथ लगी हुई है मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा काम आ रहा है हालांकि कांग्रेस के नेतृत्व पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सोनिया जी के बाद राहुल जी और प्रियंका जी हैं और जिस परिवार के बलिदान का इतना लंबा इतिहास हो उससे अलग हटकर हम अपनी कल्पना नहीं कर सकते हैं वहीं शिक्षा मंत्री मोहन यादव के बयान पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने जो ट्वीट किया है उसकी भाषा शैली गोडसे के वंशजों के समान है जिनकी पीढ़ियों ने कभी स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सेदारी नहीं निभाई वह आज महापुरुषों पर उंगली उठा रहे हैं सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इनके जैसे कीड़े मकोड़े नहीं जानते स्वतंत्रता का इतिहास कितने बलिदानों से लिखा गया है यह कीड़े मकोड़े महात्मा गांधी के पैर की धूल के बराबर भी नहीं है वही केपी यादव की बगावत पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि 75 साल आजादी को हो गए लेकिन यहां पर राजा महाराजा नहीं सुधर रहे हैं सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक एक बार सिंधिया ने कालापीपल में उन्हें बिना बताए कार्यक्रम किया था और उस समय उस कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया था जिसके बाद वह कार्यक्रम पूरी तरह से फ्लॉप हो गया

Exit mobile version