इंदौर में सरवटे बस स्टैंड को चालू कराने की यापरियों के द्वारा लगातार मांग की जा रही है इसी को लेकर अब व्यापारी लगातार अपना विरोध दर्ज कराने हैं बस स्टैंड को चालू कराने की मांग को लेकर व्यापारियों के द्वारा बस स्टैंड के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं व्यापारियों की मांग है कि बस स्टैंड को शुरू करने में हो रही देरी के कारण उनका यापार लगातार चौपट हो रहा है
इंदौर में सरवटे बस स्टैंड बन कर पूरी तरह से तैयार हो चुका है लेकिन अभी भी बस स्टैंड को अपने उद्घाटन का इंतजार है लगातार हो रही उद्घाटन में देरी को लेकर अब बस स्टैंड के व्यापारियों ने इसे चालू करने की मांग उठाना शुरू कर दिया है बस स्टैंड के उद्घाटन में हो रही देरी को लेकर व्यापारियों ने बस स्टैंड के बाहर पोस्टर लगाकर इसे जल्द चालू करने की मांग भी की है साथ ही व्यापारियों ने उनकी मांगों पर ध्यान न देने का विरोध अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाकर किया है सरवटे बस स्टैंड के व्यापारियों का कहना है कि बस स्टैंड लगातार बंद रहने के कारण उनका व्यापार चौपट हो रहा है जबकि वह महंगा किराया देकर यहां पर अभी भी दुकानें संचालित कर रहे हैं व्यापारियों को आस है कि बस स्टैंड के चालू होने के बाद उनके व्यापार में भी तेजी आएगी लेकिन प्रशासन के द्वारा इस बस स्टैंड को अभी तक चालू नहीं किया गया है
