पूर्वी इंदौर उत्थान परिषद भव्य नव वर्ष महोत्सव का आयोजन कर रही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में गुड़ी पड़वा को लेकर कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं 2 वर्ष कोरोना के बीतने के बाद अब इंदौर में गुड़ी पड़वा नववर्ष को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इंदौर में पूर्वी इंदौर उत्थान परिषद के द्वारा नव वर्ष प्रतिपदा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है

पिछले 13 वर्षों से लगातार पूर्वी इंदौर उत्थान परिषद वर्ष प्रतिपदा पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करती आई है इस बार भी इंदौर में पूर्वी इंदौर उत्थान परिषद भव्य नव वर्ष महोत्सव 2079 का आयोजन कर रही है जिसमें फिल्म जगत के प्रसिद्ध वाद्य यंत्र वादक अपनी चर्चित लोकप्रिय धुनों को सार्वजनिक मंच पर सम्मिलित रूप में पहली बार प्रदान करेंगे कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ ही 11 ब्राह्मणों के शंखनाद और संस्कृत के श्लोकों के वाचन के साथ किया जाएगा, कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ किया जाएगा

Exit mobile version